धनबाद, जनवरी 11 -- धनबाद, विशेष संवाददाता डीसी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में शनिवार को जल सेवा आकलन की बैठक हुई। इस अवसर पर डीसी ने हर जल प्रतिवेदित ग्राम पंचायत में कार्यशील घरेलू नल से कनेक्शन एवं जलापूर्ति से संबंधित आंकड़ों को ग्राम सभा से अनुमोदित कर ई स्वराज पोर्टल पर प्रविष्टि का निर्देश दिया। इस संबंध में संबंधित मुखिया, पंचायत सचिव, जल सहिया एवं पेयजल विभाग के कनीय अभियंता ग्रामों का सर्वे कर निश्चित समय के अंदर आंकड़ों का संग्रहण कर पंचायत सचिव के लॉगिन आईडी से पोर्टल पर एंट्री करने को कहा गया। बैठक के दौरान कार्यपालक अभियंता पेयजल 1 एवं 2 धनबाद, जिला समन्वयक, जल जीवन मिशन मिशन द्वारा पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिले में जल जीवन मिशन अंतर्गत जलापूर्ति के तहत अब तक हुए कार्यों की जानकारी दी गई। बैठक में सभी बीडीओ, जिला समन्वयक...