पूर्णिया, जनवरी 11 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।धमदाहा एसडीएम अनुपम ने भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में संचालित किसान पंजीकरण शिविरों का निरीक्षण कर पंजीकरण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य किसानों के पंजीकरण की प्रक्रिया को पारदर्शी, सुचारु एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराना था, ताकि अधिक से अधिक किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने प्रखंड क्षेत्र की कई पंचायतों में लगाए गए शिविरों का भ्रमण किया। इसी क्रम में उन्होंने सुरैति पंचायत के भिठ्ठा मध्य विद्यालय परिसर में आयोजित किसान पंजीकरण शिविर का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद कर्मियों को कड़े निर्देश देते हुए उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों के पंजीकरण में किसी भी प्रकार की अवैध उगाही, लापरवाही या अनियमितता किसी भी हाल में ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.