मधेपुरा, नवम्बर 28 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि।पंचायती राज विभाग के निर्देश के मुताबिक प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन जारी है। ग्राम सभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विकास योजनाओं का चयन किया जा रहा है। इसके लिए ढोल बजा कर या लाउड स्पीकर से प्रचार कर लोगों को जानकारी दिया जाना था। लेकिन विडंबना यह है कि अभी तक किसी पंचायत से प्रचार - प्रसार की जानकारी नहीं मिल रही है। सूचना के अभाव में गिने - चुने लोग ही सभा में नजर आ रहे हैं। हैरत की बात यह है कि सभा में सभी विभागों की भागीदारी नहीं देखी जा रही है। जब सरकारी मुलाजिमों का यह हाल है तो आम लोगों की भागीदारी का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।जाहिर है कि ग्राम सभा के नाम पर महज खानपुरी की जा रही है। लोगों का कहना है कि पंजी में हस्ताक्षर करवा कर सभा की कार्यवाही पूरी कर ...