बक्सर, फरवरी 10 -- पेज चार के लिए ----- शुरूआत बीडीओ द्वारा पत्र जारी कर अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कतिकनार पंचायत में 17 एवं 26 फरवरी को कैंप का आयोजन नावानगर, एक संवाददाता। सात निश्चय-3 कार्यक्रम के तहत 'सबका सम्मान जीवन आसान' अभियान की शुरुआत की जा रही है। इसके अंतर्गत केसठ प्रखंड के सभी पंचायतों में विशेष सुझाव व समस्या निवारण कैंप आयोजित किए जाएंगे। कैंप में आम लोग सीधे तौर पर अपनी बात प्रशासन के सामने रख सकेंगे। इस संबंध में बीडीओ द्वारा पत्र जारी कर अधिकारियों को निर्देश दिया गया है, कि इन कैंपों में सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है, कि ग्रामीणों की समस्याओं और सुझावों को मौके पर ही गंभीरता से सुना जाए और त्वरित समाधान की दिशा में पहल हो सके। अभियान के तहत पंचायत...