पटना, सितम्बर 9 -- पंचायतों में काम करने वाले हलका कर्मचारी (राजस्व कर्मचारी) के लिए अलग कैडर बना है। इनका कैडर अराजपत्रित होगा। कैडर बनने से राजस्व कर्मियों के प्रोन्नति का भी रास्ता साफ हो गया है। राजस्व कर्मी प्रोन्नत होकर अंचलाधिकारी या राजस्व अधिकारी बन सकेंगे। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने इस आशय का पत्र जारी किया है। राज्य में अभी लगभग चार हजार राजस्व कर्मचारी हैं। दो हजार पदों पर बहाली की प्रक्रिया शुरू है, जबकि मंगलवार को राज्य कैबिनेट ने 3303 अतिरिक्त पदों का सृजन किया है। यानी नौ हजार से अधिक राजस्व कर्मियों को इस कैडर बनने से लाभ होगा। अधिसूचना के अनुसार, राजस्व कर्मियों के कैडर का नाम बिहार राजस्व कर्मचारी संवर्ग नियमावली 2025 दिया गया है। यह राज्यस्तरीय अराजपत्रित संवर्ग होगा। इन संवर्ग के सदस्यों का पदस्थापन उनके गृह जिले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.