मुजफ्फरपुर, मार्च 17 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले के ग्रामीण इलाकों में इस बार नलकूपों से पानी मिलने में संकट हो सकता है, क्योंकि जिले में संचालित आधे से अधिक नलकूप खराब पड़े हैं। इसके लिए लघु सिंचाई विभाग ने भी राशि देने से मना कर दिया है। विभाग ने यह निर्णय पंचायतों द्वारा पिछले पांच सालों में नलकूप मरम्मत और जीर्णोद्धार मद में मिली राशि का हिसाब अब तक नहीं दिया है। इससे जिले में स्थापित 419 नलकूपों में से खराब पड़े 326 नलकूपों के मरम्मत नहीं होने की आशंका पैदा हो गई है। इस बीच लघु सिंचाई प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता तौहीद अहमद ने बताया कि विभागीय मुख्यालय ने खर्च की गई राशि का हिसाब नहीं देने वाली पंचायतों को नये सिरे से आवंटन पर रोक लगा दी है। इसलिए सभी पंचायतों को हिसाब देने के लिए एक दर्जन बार से ज्यादा पत्र लिखा जा चुका है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.