महोबा, जनवरी 10 -- महोबा, संवाददाता। विकास खंड जैतपुर की ग्राम पंचायत इंद्रहटा और बुधवारा में गोशाला संचालन में लापरवाही के विरोध में हिन्दु संगठनों द्वारा किए गए हंगामा के बाद गोशालाओं में व्यवस्थाओं में बेहतर किया जा रहा है। अधिकारी भी गोशाला संचालन पर नजर बनाए हुए है। पिछले तीन दिनों से इंद्रहटा और बुधवारा में गांव के बाहर पशुओं के कंकाल मिलने के बाद हिन्दु संगठनों द्वारा हल्ला बोला गया है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संगठनों के पदाधिकारी दिन भर हुंकार भरते रहे। प्रशासन द्वारा इंद्रहटा और बुधवारा पंचायतों के ग्राम विकास अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। हंगामा के बाद गोशालाओं का मुद्दा सुर्खियों में है। पंचायतों द्वारा गोशाला संचालन में चौकसी बरती जा रही है। गोशालाओं में सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है। जिला स...