छपरा, जनवरी 3 -- दाउदपुर (मांझी)/एकमा। छपरा-सीवान मार्ग से होकर सीवान जाने के क्रम में बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) व एनडीए समर्थकों द्वारा विभिन्न स्थानों पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पियानो पोखरा पहुंचने पर जलालपुर प्रखंड अध्यक्ष तारकेश्वर सिंह व दाउदपुर में मांझी प्रखंड अध्यक्ष राज कुमार राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर मंत्री का अभिनंदन किया। इस दौरान मंत्री ने दाउदपुर में स्थापित बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। मंत्री दीपक प्रकाश ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार सरकार पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार सृजन, पंचायतों की आंतरिक आय बढ़ाने व सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.