पटना, जनवरी 28 -- बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने पंचायती राज विभाग के तहत अंकेक्षक (बिहार पंचायत अंकेक्षण सेवा) के रिक्त पदों पर नियमित नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। कुल 102 रिक्त पदों पर बहाली होगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 फरवरी से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन भरने की अंतिम तिथि 26 फरवरी निर्धारित की गई है। विस्तृत सूचना, पात्रता, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, परीक्षा प्रक्रिया तथा आवेदन से संबंधित दिशा-निर्देश आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए हैं। यह भर्ती प्रक्रिया पंचायत राज विभाग में लेखा परीक्षण व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से की जा रही है। इसमें महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण लागू होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...