कौशाम्बी, जनवरी 31 -- पंचायती राज विभाग के मंडलीय उपनिदेशक सतीश कुमार ने पंचायती राज विभाग के विभिन्न बिंदुओं की खराब प्रगति पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने पत्र भेजकर सप्ताह भर के भीतर खराब प्रगति में सुधार लाए जाने का निर्देश दिया है। उप निदेशक पंचायती राज ने भेजे गए पत्र में बताया कि स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण में भारत सरकार की वेबसाइट पर जिले में 3102 आवेदन लंबित हैं। इसी तरह व्यक्तिगत शौचालय के जियो टैग की प्रगति मात्र 286 है। इसके अलावा मॉडल घोषित ग्रामों के द्वितीय सत्यापन में 96 प्रगति है। इसी तरह व्यक्तिगत शौचालयों के रेट्रोफिटिंग की भौतिक प्रगति मात्र 10187 की है। नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा है कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना भारत व राज्य सरकार के प्राथमिकता में शामिल है। उपरोक्त बिंदुओं पर आगाम...