साहिबगंज, मार्च 7 -- साहिबगंज। डीसी हेमंत सती की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में पंचायती राज विभाग के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 में संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते आवश्यक दिशा-निर्देश डीसी ने दिए। डीसी ने पदाधिकारियों को आंगनबाड़ी भवन मरम्मति, स्कूल भवन मरम्मति, सोलर लाइट, जल मीनार और चापाकल मरम्मत जैसी योजनाओं को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने का निर्देश दिया। सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं। बैठक के दौरान पंचायत ज्ञान केन्द्र के सुचारू संचालन को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जन्म-मृत्यु निबंधन प्रक्रिया में लापरवाही नहीं बरतने और सभी प्रमाण पत्र समय पर निर्गत करने को कहा। कहा की सरकार की सभी योजनाओं का लाभ जनता तक प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.