लखीसराय, सितम्बर 7 -- चानन, निज संवाददाता। शहर की तरह गांवों का विकास हो इसके लिए सरकार पूरी तरह गंभीर है, बावजूद मलिन बस्ती में रहने वाले लोगों को वाजिब हक नहीं मिल पा रहा है। आज भी यहां गरीबी दूर से झलकती है। यहां आने के बाद सच्चाई खुद बयां कर जाती है। खुटूकपार पंचायत के पचाम मुसहरी में बसे करीब 500 की आबादी अब भी विकास की मानक से दूर खड़ा है। यहां विकास के नाम पर सिर्फ कागजी घोड़े दौड़े गए है। जमीनी हकीकत की पड़ताल करने पर पता चला कि इन लोगों को पीने के लिए शुद्ध पानी की किल्लत अब भी जारी है। सरकार द्वारा लोगों तक पेयजल आपूर्ति पहुंचाने के लिए नल जल योजना लगाई गई, लेकिन इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। गांव की महिला आरती देवी, मीना देवी, रीना देवी, मीणा देवी आदि ने बताया कि हर घर नल जल योजना का हाल काफी बुरा है। घर तक पाइप पहुंचा दिया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.