लखीसराय, मार्च 20 -- लखीसराय। आगामी 13 अप्रैल को पटना के मिलर हाई स्कूल के मैदान में आयोजित अमर शहीद वंशी साह उर्फ वंशी चाचा शहादत समारोह सह कानु हलवाई अधिकार महारैली की तैयारी को लेकर बिहार सरकार में पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता शुक्रवार को लखीसराय आ रहे हैं। वे सभी प्रखंडों से आए हुए प्रबुद्धजनों के साथ विद्यापीठ चौक के समीप एक होटल में बैठक करैंगे। आगामी 13 अप्रैल को आयोजित महारैली में लखीसराय जिले से अधिक अधिक लोगों को पटना आने की अपील करेंगे। यह जानकारी कानु समाज के सामाजिक कार्यकर्ता शैलेन्द्र कुमार ने दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.