आजमगढ़, फरवरी 15 -- फूलपुर/ माहुल, हिन्दुस्तान संवाद। पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शनिवार फूलपुर क्षेत्र में कई स्थानों पर चौपाल लगा कर योजनाओं के बारे में महिलाओं को जागरूक किया। उन्होंने राजा सुहेलदेव जयंती पर 22 फरवरी को अहरौला स्थित जनता इंटर कॉलेज की बाग में आयोजित महारैली में लोगों से शामिल होने का आह्वान किया। तहसील क्षेत्र के पुरा दुलार, जगदीशपुर, सजई, उफरी, शेखवलिया, जगदीशपुर पांडेय का पुरा, वहदपुर और रज्जाकपुर गांवों में लगे चौपाल में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में महिलाओं को जागरूक किया। कहा हम सभी लोगों को जगाने और जागरूक करने आए हैं। सभी शोषित वंचित निराश्रित समाज जाग जाए। महिलाओं के सशक्तीकरण और ग्राम पंचायतों में उनकी सक्रिय भागीदारी के उद्देश्य से महिलाओं के सशक्तीकरण पर विशेष कार्यक्रम किए जा रहे है।...