गोपालगंज, जनवरी 5 -- थावे। बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के मंत्री दीपक प्रकाश ने सोमवार की अहले सुबह करीब सात बजे थावे दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना की। वह अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर पहुंचे। जहां प्रधान पुजारी संजय पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत मां दुर्गा की पूजा कराई। उन्होंने कहा कि थावे माता रानी का दरबार आस्था और विश्वास का केंद्र है, जहां आकर मन को शांति मिलती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...