भागलपुर, फरवरी 5 -- थाना क्षेत्र के इंग्लिश चिचरौन पंचायत में बुधवार को बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का आगमन पंचायत की मुखिया खुशबू रानी के आवास पर हुआ। खुशबू रानी ने मंत्री को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। मौके पर पंचायत में खेल मैदान निर्माण की मांग को लेकर मंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। इस दौरान भाजपा पंचायती राज जिला प्रकोष्ठ के संयोजक ओमदत्त चौधरी तथा भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री द्वारा अजगैवीनाथ धाम का फोटो मंत्री को भेंट किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...