पटना, फरवरी 12 -- पटना जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष स्तुति गुप्ता ने अध्यक्ष पद पर पुन: नियुक्त करने की मांग की। यह मांग उन्होंने बिहार के पंचायती राज्य मंत्री और पंचायती राज्य सचिव से की। इसके लिए उन्होंने गुरुवार को उन्हें ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन के साथ उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की कॉपी भी सौंपी। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ गलत अविश्वास प्रस्ताव पारित कर उन्हें पद से हटा दिया गया था। अविश्वास प्रस्ताव में उपस्थित सदस्यों की संख्या आधे से भी कम थी। उसके बाद चुनाव भी करा दिया गया। स्तुति ने बताया कि उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव में उपस्थित सदस्यों की संख्या को लेकर पहले हाईकोर्ट फिर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। बैठक में कुल सदस्यों के आधे से भी कम सदस्य शामिल हुए थे। सुप्रीम कोर्ट ने अविश्वास प्रस्ताव को लेकर आदेश पारित किया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.