गिरडीह, फरवरी 10 -- डुमरी, प्रतिनिधि। भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रांची में आयोजित पांच दिवसीय पंचायती राज प्रबंधन विकास कार्यक्रम में डुमरी प्रखंड प्रमुख उषा देवी शामिल हुई। इस संबंध में प्रमुख ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों के लिए आयोजित किया गया था। 3 से 7 फरवरी तक प्रशिक्षण के दौरान सामूहिक नेतृत्व, संयुक्त कार्ययोजना निर्माण, प्रशासनिक दक्षता एवं विकास कार्यों की रणनीति पर विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त अनुभव और जानकारी को अपने क्षेत्र में लागू कर पंचायती राज व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाने का प्रयास करेंगे। ताकि प्रखंड क्षेत्र में विकास कार्यों को बेहतर ढंग से क्रियान्वित किया जा सके।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.