गढ़वा, जून 28 -- फोटो संख्या रंका एक- मौसी बाड़ी में भगवान जगन्नाथ का दर्शन करते पंचायती राज पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा गढ़वा। जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा शनिवार को भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र का मौसी बड़ी में पहुंचकर दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने भगवान जगन्नाथ के मंदिर में मत्था टेककर पूजा अर्चना की। पंचायती राज पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई। यह गढ़वा जिला के लिए बड़ी बात है यहां के लोग बड़ी भाग्यशाली है जो भगवान जगन्नाथ के रथ पर बैठकर दर्शन कर रहे हैं। जिला में एकमात्र रंका में रथ यात्रा निकालकर यहां के लोग पुरी का दर्शन कर रहे हैं। लंबे समय से इतनी बड़ी पूजा होते आ रही है। यह जिला के लिए बड़ी बात है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.