पटना, जनवरी 5 -- पंचायती राज विभाग में विशेष सचिव रही प्रीति तोंगरिया को सोमवार को भावपूर्ण विदाई दी गई। वे भारतीय रक्षा लेखा सेवा में वापस चली गई हैं। मौके पर विभाग के सचिव मनोज कुमार ने निवर्तमान विशेष सचिव प्रीति तोंगरिया को शुभकामनाएं दीं और कहा कि इनका कार्यकाल निष्ठा, समर्पण के लिए याद किया जाएगा। लंबित उपयोगिता प्रमाणपत्र समर्पण, ऑडिट और वित्तीय प्रबंधन संबंधी सुधार की दिशा में इन्होंने अनुकरणीय कार्य किए हैं। मौके पर अवर सचिव शुभम कुमार, प्रशाखा पदाधिकारी मधुसूदन कुमार, पंचायती राज निदेशक नवीन कुमार सिंह, डॉ. आदित्य प्रकाश, नजर हुसैन, रघुवंश कुमार सिन्हा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...