पटना, जुलाई 21 -- पंचायती राज से जुड़े कई जनप्रतिनिधियों ने सोमवार को जदयू का दामन थामा। प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने सभी जनप्रतिनिधियों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस संबंध में जदयू प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सीवान मुखिया संघ के जिला उपाध्यक्ष नैईमुल हक सिद्दीकी, मुखिया मंसूर अंसारी, जैरदुद्दीन अंसारी, सरफुद्दीन अंसारी, मुख्तार अहमद, निसार अहमद, अब्दुल इस्लाम, शीरत आलम, कुमार प्रभात समेत कई जनप्रतिनिधि पार्टी में शामिल हुए। श्री कुशवाहा ने कहा कि बीते दो दशकों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी वर्गों के कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य किया है और समाज में अमन-चैन और सामाजिक सौहार्द को मज़बूती प्रदान की है। नीतीश कुमार मुसलमानों के सच्चे हितैषी हैं। उन्होंने अपनी योजनाओं एवं नीतियों से इसे बार-बार सिद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.