फरीदाबाद, मार्च 28 -- नूंह। हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायती राज संस्थाओं के प्रस्तावित उप-चुनाव 2025 के लिए मतदाता सूची को अपडेट किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 25 मार्च से 5 अप्रैल तक विधानसभा की वर्तमान मतदाता सूची को गांवों के वार्ड अनुसार भेजा जाएगा। 11 अप्रैल को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित होगी, जिसके बाद 18 अप्रैल तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। इनका निपटारा 22 अप्रैल तक किया जाएगा। अपील की प्रक्रिया 25 अप्रैल तक चलेगी और अंतिम मतदाता सूची 13 मई को प्रकाशित की जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि मतदाता सूची के अद्यतन से मतदान प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सुव्यवस्थित होगी। पंचायती राज संस्थाओं के उप-चुनाव के लिए मतदाता सूच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.