बगहा, मार्च 8 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। धनहा थाना क्षेत्र में एक स्थानीय नेता पर थाना क्षेत्र की एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाकर महिला थाने में बुधवार को एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता ने महिला थाने को दिए आवेदन में बताया है कि कुछ दिन पहले उसके पिता व चाचा के बीच भूमि विवाद हुआ। जिसे सुलझाने के लिए वह अपनी मां के साथ क्षेत्र के एक स्थानीय नेता वीरेंद्र मद्देशिया के पास गई। उन्होंने दूसरे दिन आवेदन लेकर आने की बात कही। दूसरे दिन पीड़िता अकेले नेता के घर गई तो उसे पानी पीने के लिए दिया गया। पानी पीने के बाद वह बेहोश हो गई। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि नेता ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बना लिया। जिसे दिखाकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इस बीच पीड़िता गर्भवती हो गई। जानकारी के बाद नेता ने उसका गर्भपात करा दिया। इसके बाद उसकी जानकारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.