फरीदाबाद, मई 22 -- पलवल। जिले में 15 जून को होने वाले पंचायती उपचुनाव के दिन सरकारी और निजी संस्थानों में कार्यरत उन कर्मचारियों को पेड होली-डे मिलेगा जो उस क्षेत्र में वोटर के रूप में पंजीकृत हैं। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि 33 पंच और 3 सरपंच पदों के लिए चुनाव सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135-बी के तहत यह सवैतनिक अवकाश लागू किया जाएगा ताकि सभी मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकें। --- नगर परिषद कर्मचारियों को दिया गया आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण पलवल। गुरुवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में नगर परिषद और अन्य विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया। इस शिविर में सिखाया गया कि आग लगने पर कैसे बचाव करें, प्राथमिक उपचार कैसे दें, फायर अलार्म कैसे चला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.