संभल, जनवरी 1 -- जिले में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। मतदाता सूची के पुनरीक्षण के साथ-साथ पंचायतीराज विभाग ने ग्राम पंचायतों के प्रधानों, ग्राम पंचायत सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों (बीडीसी) और जिला पंचायत सदस्यों के कार्यकाल से संबंधित विस्तृत जानकारी तलब की है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शुरू हुई इस प्रक्रिया से जिले में पंचायत चुनाव की सरगर्मियां बढ़ गई हैं। पंचायतीराज विभाग द्वारा ब्लॉक स्तर पर निर्धारित प्रारूप में सूचनाएं संकलित कराई गईं। इसमें वर्तमान प्रधानों और सदस्यों के कार्यकाल की समाप्ति तिथि, शपथ ग्रहण की तिथि, रिक्त पदों की स्थिति तथा उपचुनाव से संबंधित विवरण शामिल है। सभी ब्लॉकों से प्राप्त आंकड़ों को डीपीआरओ कार्यालय के माध्यम से संकलित कर शासन को भेज दिया गया है। ...