मुजफ्फरपुर, जनवरी 9 -- गोरौल। मुजफ्फरपुर जाने के दौरान पंचायतीराज मंत्री दीपक प्रकाश का एनडीए नेताओं ने स्वागत किया। मंत्री ने कहा कि आमजनों के लिए 24 घंटे दरवाजा खुला हुआ है। हम जमीन से जुड़े हैं और लोगों के दुःख दर्द को समझते हैं। स्वागत करने वालों में जिला पार्षद रूबी कुमारी, शिवजी पटेल, दीपक कुमार, सर्वेश कुमार, रंजन कुमार, परमानंद सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...