भागलपुर, दिसम्बर 17 -- राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत कैंप मोड में अभियान चलाकर योग्य लाभुक को अच्छादित करते हुए राशन कार्ड निर्गत करने का निर्देश मिला है। इसके लिए पंचायतवार राशनकार्ड निर्गमन हेतु कैंप का आयोजन हुआ है। बीडीओ ने बताया कि प्रखंड के सभी पंचायत में कैंप आयोजित है। साथ ही निर्देश दिया गया है कि कैंप में प्राप्त आवेदन को कार्यपालक सहायक ऑनलाइन कर प्राप्ति रसीद आवेदक को निर्गत करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...