छपरा, दिसम्बर 9 -- तरैया, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में नये राशनकार्ड बनाने, नाम जोड़ने एवं नाम हटाने के लिए अलग-अलग तिथियों में शिविर का आयोजन किया गया है। चंचलिया में 9 दिसंबर, चैनपुर में 10 दिसंबर, पोखरेरा में 11, भटगाई में 12 , पचड़ौर में 13, तरैया में 15, नरायणपुर में 16 , सरेया रत्नाकर में 17, माधोपुर में 18 में देवरी में 19, पचभिंडा में 20 व भगवतपुर में 22 दिसंबर को शिविर लगाया जायेगा। सभी शिविर संबंधित पंचायत भवनों में आयोजित होंगे। भूमि विवाद में मारपीट, एक गंभीर रूप से घायल तरैया। थाना क्षेत्र के लौवा गांव में मंगलवार सुबह भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में प्रमोद कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि उन्हें ईंट से मारा गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें तरैया रेफरल अस्पताल से छपरा सदर अस्पताल रेफर ...