सहारनपुर, जनवरी 7 -- ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची में 9,26,462 संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं का दोबारा सत्यापन होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) एवं डीएम मनीष बंसल के अनुसार, त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों के वृहद पुनरीक्षण के तहत, 20 फरवरी तक संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन का काम पूरा किया जाएगा तथा 28 मार्च को ग्राम पंचायतों की वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन होगा। माना जा रहा है कि निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा मतदाता सूची और पंचायत मतदाता सूची में मतदाता संख्या के अंतर को देखते हुए यह निर्णय लिया है। आयोग ने निर्देश दिए हैं कि पंचायत मतदाता सूची की पूर्ण शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए, वोटर लिस्ट में समान रूप से प्रदर्शित हो रहे मतदाताओं के नामों का पुनः सत्यापन होगा। जिले में नाम, संबंधी व लिंग की समानत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.