बिहारशरीफ, अगस्त 6 -- पंचाने में वृद्ध डुबाने की आशंका खोजने में जुटी एनडीआरएफ की टीम नालंदा, निज संवाददाता। सिलाव प्रखंड के सीता विगहा गांव के 70 वर्षीय प्रसादी मांझी की मौत पंचाने नदी में डूबने से हो गई। सूचना मिलते हीं एनडीआरएफ की टीम नदी में शव को खोज रही है। 12 घंटे बितने के बाद भी वृद्ध का कुछ अतापता नही लगा है। परिजनों ने बताया कि बुधवार की सुबह शौंच के लिए निकले थे। नदी किनारे उनका चप्पल और लाठी है। स्थानीय लोगों ने भी डूबने की पुष्टि की है। मुखिया प्रतिनिधि मुरारी सिंह ने बताया कि परिजनों के सूचना पर सीओ को बता दिया गया। स्थानीय गोताखोर भी शव को खोजने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। एनडीआरएफ की टीम शव को पंचाने नदी में खोज रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.