वाराणसी, मार्च 19 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पंचांगों की एकरूपता के लिए दुनियाभर के ज्योतिष विद्वान एक मंच पर आएंगे। बीएचयू के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के ज्योतिष विभाग की तरफ से तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन में विशेषज्ञों को यह मंच प्रदान किया जाएगा। 20 से 22 मार्च तक पंचांगों की एकरूपता के साथ ही भारतीय ज्योतिष से जुड़े समसामयिक विषयों पर गहन चर्चा होगी। मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में ज्योतिष विभाग के प्रो. विनय कुमार पांडेय और विभागाध्यक्ष प्रो. शत्रुघ्न त्रिपाठी ने बताया कि सम्मेलन में दो प्रमुख विषयों पर विमर्श किया जाएगा। इनमें पंचांग की शास्त्रीय व्यवस्था (सबीज-निर्बीज) और विवाह के लिए मेलापक की सामयिक व्यवस्था (दोष-परिहार) शामिल हैं। प्रो. पांडेय ने बताया कि वर्तमान में विभिन्न गणितीय पद्धतियों के कारण प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.