रुडकी, मई 31 -- शनिवार को नहर किनारे स्थित पंचशील काली माता मंदिर में सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। देर शाम भव्य आरती के बाद भक्तों को प्रसाद वितरीत किया गया। श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा पाठ कर हनुमानजी का आशीर्वाद लिया। पंचशील काली माता मंदिर के पुजारी महाराज ओमजी वैदिक ने बताया कि शनिवार को मंदिर में सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन कर हनुमानजी महाराज का गुणगान किया गया। देर शाम हनुमानजी की विशेष आरती आयोजित की गई। जिसके बाद श्रृद्धालुओं ने हनुमान चालीसा का पाठ कर उनसे सुख समृद्धि की कामना की। बाद में सभी को प्रसाद वितरीत किया गया। इस दौरान सुनील कुमार, अंशुल चौधरी, सीमा देवी, आरती, राकेश कुमार, अंजलि, रेखा आदि मौजूद रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.