भागलपुर, फरवरी 19 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय ने पांच वर्षीय लॉ (2019-24 बैच) के दसवें सेमेस्टर का परिणाम गुरुवार को जारी कर दिया। टीएनबी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजीव सिन्हा ने बताया कि परीक्षा परिणाम जारी हो चुका है। अब इस कोर्स में विश्वविद्यालय से अनुमति मिलने पर नए सत्र में छात्रों का नामांकन किया जाएगा। गौरतलब हो कि लॉ के दसवें सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम को लेकर छात्र लगातार विश्वविद्यालय का चक्कर लगा रहे थे। जनवरी में छात्र जब विवि के परीक्षा नियंत्रक से मिले थे तो उन्हें आश्वासन मिला था कि 31 जनवरी तक परिणाम जारी कर दिया जाएगा। नहीं जारी हुआ तो इसी माह के दूसरे सप्ताह में भी छात्र विश्वविद्यालय पहुंचे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...