गाज़ियाबाद, जनवरी 10 -- - जीएमएस मैदान में हुआ शिव हरी प्रसाद टूर्नामेंट का आयोजन गाजियाबाद, संवाददाता। जीएमएस मैदान में चल रहे शिव हरी प्रसाद टूर्नामेंट में शनिवार को पंचवटी क्रिकेट अकादमी और नेहरू युवा केंद्र के बीच लीग मैच खेला गया। मैच में पंचवटी अकादमी ने सात विकेट से जीत हासिल की। नेहरू युवा केंद्र ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 32 ओवर में 106 रन बनाकर सभी विकेट गंवा दिए। देवांश ने सबसे अधिक 22 रन का योगदान दिया। विरोधी टीम से नव्या ने पांच और लवीश ने दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी पंचवटी क्रिकेट अकादमी ने 15.2 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 108 रन बना लिए। इशांत ने नाबाद 59 और हर्ष राणा ने 34 रन बनाए। नेहरू युवा केंद्र से गेंदबाजी में मो. असद ने दो विकेट लिए। नव्या प्लेयर ऑफ द मैच बनी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.