देवघर, जनवरी 30 -- देवघर, प्रतिनिधि नगर के देवघर कॉलेज रोड अंतर्गत पंचवटी मोहल्ला में बुधवार को 22 वर्षीया एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका का नाम पिंकी कुमारी, पति- सौरभ कुमार राउत के रूप में की गयी है। घटना बुधवार अपराह्न की बतायी जा रही है। मामले की जानकारी मृतका के पति को होने पर फांसी के फंदे से उतारकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने मामले की जानकारी बैद्यनाथधाम ओपी को दे दी। पुलिस ने मृतका पिंकी के पति सौरभ से जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन पुलिस उसकी सूचना को संदिग्ध मान रही है। घटना की जानकारी बिहार के जमुई जिला निवासी मृतका के मायकेवाले को दे दी गयी है। मायकेवालों के आने का इंतजार कर रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रख दिया था। पुलिस के अ...