हापुड़, जनवरी 31 -- पंचमुखी हनुमान मंदिर के प्रथम वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में सुंदर कांड के पाठ समेत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें महिला बच्चों समेत सैकड़ों की भीड़ जुटी। गढ़ चौपला से नक्का कुआं मंदिर वाले रास्ते के किनारे स्थित बागवाली कालोनी में पंचमुखी हनुमान मंदिर का प्रथम वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस उपलक्ष्य में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें महिला बच्चों समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक ढंग में भक्ति भाव से प्रतिभाग किया। मंदिर के स्थापना दिवस का शुभारंभ पूजा अर्चना से हुआ, जिससे समूची कालोनी का वातावरण भक्तिमई रंग में परिवर्तित हो उठा। पंचमुखी हनुमान की भव्य आरती हुई, जिसमें बजरंगबली हनुमान और बालाजी महाराज के जयकारे गूंज उठे। मंदिर परिसर में विराजमान पवित्र शिवलिंग का वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.