हजारीबाग, दिसम्बर 10 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि । शहर के ओरिया न्यू एरिया रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में दानपेटी तोड़कर पैसे की चोरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में पंचमुखी हनुमान मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने लोहसिंघना थाना में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें कहा गया है कि मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने मंदिर में प्रवेश कर दान पेटी को तोड़ दिया और सारा पैसा चोरी कर भाग निकले। इस संबंध में पूछे जाने पर लोहसिंघना थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले के उद्वेदन के लिए टीम गठित की गई है। मंदिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। बहुत जल्द दानपेटी तोड़कर पैसे चोरी करनेवाले पकड़े जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...