रांची, फरवरी 2 -- खूंटी, संवाददाता। शहर के दतिया स्थित श्री श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर की चतुर्थ वर्षगांठ सोमवार को धार्मिक अनुष्ठानों के साथ श्रद्धापूर्वक मनाई गई। सुबह भक्तों ने नगर भ्रमण किया, इसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना, आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। शाम को महा भंडारे तथा रात्रि में कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें दतिया सहित शहर के अन्य क्षेत्रों के लोगों ने भाग लिया। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। कार्यक्रम में मंदिर प्रबंध समिति के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...