धनबाद, मार्च 10 -- गोविंदपुर, प्रतिनिधि। श्री श्री पंचमुखी महावीर हनुमान मंदिर वास्तु विहार, कौआबांध की प्राण प्रतिष्ठा सोमवार को महाभिषेक, पूर्णाहुति, हवन एवं भंडारा के साथ हुई। भंडारा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान जय हनुमान ज्ञान गुण सागर, जय कपीस तिहुं लोक उजागर , रामदूत अतुलित बल धामा, अंजनी पुत्र पवनसुत नामा.. दोहे से माहौल भक्तिमय हो गया। आयोजन में मुख्य यजमान दुर्गा शंकर सिंह, नीतू सिंह, महिला समिति अध्यक्ष प्रीति सिंह, महासचिव आशा झा, शकुंतला मिश्रा, आशा सिंह, पूनम गुप्ता, नीरज गुप्ता, सतीश विश्वकर्मा, आनंद जायसवाल, डॉ. आरबीके सिंह, संजय शाह समेत सभी कॉलोनी वासियों का योगदान रहा। समाज के सहयोग से इस मंदिर का निर्माण 2 वर्षों में पूर्ण हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.