बाराबंकी, जनवरी 4 -- मोतिगरपुर, संवाददाता। खंड मोतिगरपुर के नानेमऊ बस्ती में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हिंदू सम्मेलन ब्लॉक प्रमुख चंद्र प्रताप सिंह चंदर के संयोजन में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश ने मां भारती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। आयोजित खिचड़ी भोज में सनातन की झलक दिखी। हिन्दू सम्मेलन की अध्यक्षता राम करन मिश्र ने की। सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्रीप्रकाश ने कहा कि जिस दिन समाज पंचपरिवर्तन को पूर्ण रूप से आत्मसात कर लेगा, उस दिन भारत विश्वगुरु बनेगा और देश पूरी दुनिया में अपनी पहचान से जगमगाएगा। समाज को भ्रमित करने वाले प्रपंचों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि हिंदू समाज के अस्तित्व और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए संगठित रहना आवश्यक...