मिर्जापुर, दिसम्बर 13 -- मिर्जापुर,संवाददाता। नगर के फतहा स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में शनिवार को राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संघ की बैठक हुआ। इस दौरान अवर अभियंता पंचधारी सिंह को तीसरी बार संगठन के जिलाध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुना गया। निर्वाचन अधिकारी अभिषेक प्रजापति की मौजूदगी में पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। इसी के साथ विनय सिंह को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विनय कुमार गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष,विजेंद्र यादव को जिला सचिव, शंभूनाथ को जिला संगठन सचिव, जगजीवन राम को वित्त सचिव, पंकज मौर्या को जिला प्रचार सचिव,संदीप कुमार प्रभाकर जिला लेखा निरीक्षक चुने गए। इसके अलावा प्रमोद कुमार सिंह को मंडल अध्यक्ष, विनय वैश्य मंडल को मंडल सचिव भी निर्विरोध चुना गया। विद्युत वितरण खंड प्रथम का अभिषेक मौर्य को अध्यक्ष,दयाशंकर को सचि...