गोपालगंज, दिसम्बर 15 -- गोपालगंज। जिले के कटेया थाने के पंचदेवरी गांव के समीप सोमवार को दो बाइक की हुई जोरदार टक्कर में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए कटेया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों में एक युवक को गोरखपुर व तीन युवकों को मॉडल अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि भोरे थाने के नदवा गांव के अभय कुमार, दुष्यंत कुमार व मंटू कुमार किसी काम से बाइक पर सवार होकर पंचदेवरी गांव की ओर गए थे। वापस वे तीनों अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान वे जैसे हीं पंचदेवरी रोड में पहुंचे कि सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इससे दोनों बाइक पर सवार चारों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद उनकी मदद से इलाज...