गोपालगंज, नवम्बर 23 -- पंचदेवरी, एक संवाददाता। प्रखंड के नन्दपट्टी माई नंदनगरी गांव में नौ दिवसीय श्री सतचंडी महायज्ञ रविवार से विधि-विधान के साथ शुरू हुआ। महायज्ञ के पहले दिन आयोजन समिति द्वारा यज्ञ स्थल से गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़े, शंख ध्वनि व श्रद्धालुओं के जयकारे से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो चला था। लाल, पीले वस्त्र में पारंपरिक परिधान पहने सैकड़ों महिलाएं, युवतियां व छोटे-छोटे बच्चे सिर पर कलश लिए यात्रा में शामिल होकर मां दुर्गा की जय-जयकार करते हुए नदी से जलभरी किए। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने देवी-देवताओं के जयकारे भी लगाए। यज्ञ स्थल से शुरू हुई कलश यात्रा भगवती नगर, गहनी, बरवां , बइसिया , जमुनहां, छितौना, पोइया होते हुए डेरवां जा रही नदी के प्रमुख छठ घाट पर पहुंची। यहां वाराणसी से आए यज्ञाचार्य च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.