प्रयागराज, फरवरी 24 -- कथाकार अमरकांत के सुपुत्र व लहर पत्रिका के संपादक अरविंद बिंदु का अंतिम संस्कार मंगलवार को रसूलाबाद घाट पर हुआ। पार्थिव शरीर को मुखाग्नि बड़े बेटे निखिल वर्मा व छोटे नलिन वर्मा दी। इस मौके पर प्रो. प्रणय कृष्ण, प्रो. बसंत त्रिपाठी, केके पांडेय, हिमांशु रंजन, अशरफ बेग, डॉ. प्रेम शंकर सिंह, आलोक सिन्हा व आनंद मालवीय सहित बड़ी संख्या में शुभचिंतक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...