बदायूं, जुलाई 22 -- बदायूं, संवाददाता। दातागंज तहसील क्षेत्र के सराय गांव में सोमवार को पंचतत्व फाउंडेशन द्वारा आयोजित पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम भव्य और आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। प्रदेश भर के पर्यावरण की अलख जगाने वाले संत समाज की उपस्थिति और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वाटर वूमेन के नाम से प्रसिद्ध पर्यावरणविद् शिप्रा पाठक के नेतृत्व में 20 बीघा भूमि पर पंचतत्व पौधशाला, तालाब और एक विशाल बाग की स्थापना की गई। संतों ने हवन पूजन के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया और पर्यावरणीय जागरूकता को धार्मिक चेतना से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। पंचतत्व पौधशाला से प्रतिवर्ष लगभग पांच लाख पौधे तैयार किए जाएंगे, जिन्हें मुफ्त में लोगों के बीच वितरित किया जाएगा। यह पहल ग्रामीण क्षेत्र में हरियाली और जैव विविधता को बढ़ावा देने में सहायक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.