वाराणसी, फरवरी 21 -- वाराणसी। अखिल भारत हिन्दू महासभा काशी की पंचक्रोशी और अंतर्गृही यात्रा के महत्व के लिए राष्ट्रीय अभियान चलाएगी। शुक्रवार को सिगरा स्थित होटल में प्रेसवार्ता के दौरान संगठन के केंद्रीय पर्यवेक्षक मुकेश शास्त्री ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि काशी केवल शहर नहीं बल्कि सनातन धर्म की जीवंत आध्यात्मिक चेतना का केंद्र है। हजारों साल से चली आ रही पंचक्रोशी यात्रा का विशेष महत्व है। परिक्रमा मार्ग पर धार्मिक, ऐतिहासिक स्थलों का संरक्षण किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्तरों पर समितियों का गठन किया जाएगा। इस दौरान हर्षित राय भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...