प्रयागराज, जनवरी 4 -- माघ मेले की प्राचीन पंचकोसी परिक्रमा सोमवार को मेला क्षेत्र में गंगा पूजन के साथ शुरू होगी। यात्रा शुरू होने के एक दिन पहले रविवार शाम जूना अखाड़े के साधु-संतों ने गंगा पूजन किया। जूना अखाड़े का संरक्षक व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत हरी गिरि, अध्यक्ष महंत प्रेम गिरि भी गंगा पूजन के दौरान मौजूद रहे। यात्रा सुबह 11 बजे संगम तट से शुरू होगी। इस बार यात्रा में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्रपुरी भी शामिल होंगे। प्रत्येक दिन यात्रा पांच कोस के मंदिरों में जाएगी, वहां पूजन और अर्चन होगा। आखिरी दिन गंगा पूजन के बाद महर्षि भारद्वाज आश्रम में जलाभिषेक किया जाएगा। समापन के बाद मेला क्षेत्र के अक्षय वट मार्ग के दत्तात्रेय शिविर में शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...