गुरुग्राम, नवम्बर 5 -- गुरुग्राम नगर निगम पंचकूला की तर्ज पर शहर में चार अलग-अलग स्थानों पर आधुनिक पक्षी घर स्थापित करने की योजना बना रहा है। यह पहल गुरुग्राम में अपनी तरह की पहली है। इससे पहले प्रदेश में सिर्फ पंचकूला में ही ऐसे पक्षी घर बनाए गए हैं। शहर में अभी तक पक्षियों को लेकर निगम की तरफ से कोई भी पक्षी घर नहीं बनाए गए हैं। इस कारण शहर में पक्षी अरावली के जंगलों और शहर में विभिन्न जगहों पर अपने घोंसले बना लेते हैं, लेकिन अब निगम की तरफ से पक्षियों के रहने के लिए पक्षी घर बनाया जाने की योजना तैयार की है। निगम द्वारा बनाए जा रहे ये पक्षी घर साधारण नहीं होंगे, बल्कि इन्हें विशेष रूप से पक्षियों के आराम और सुरक्षा को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है। प्रत्येक पक्षी घर की ऊंचाई लगभग 52 फीट होगी, जो इसे लगभग छह से सात मंजिला इमारत जैसा...