हरिद्वार, मार्च 7 -- हरिद्वार, संवाददाता। राष्ट्र संत उपाध्याय डा. गुप्ती सागर महाराज ने नवनिर्मित भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर के पंचकल्याणक महोत्सव के निमित्त दिल्ली से विहार प्रारंभ किया। महाराज ने ऋषभ वेल्वेलीन से विहार प्रारंभ किया। इसमें श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शोभायात्रा के रूप में परिवर्तित हो गया। श्रद्धालु उत्साहपूर्वक महाराज की अगवानी कर द विजडम ग्लोबल स्कूल तक पहुंचे। विद्यालय में प्रवेश के पश्चात महाराज के पाद प्रक्षालन एवं भव्य आरती का आयोजन हुआ। तत्पश्चात, उन्हें विद्यालय के ऑडिटोरियम में विराजमान किया गया। जैन महिला मंडल द्वारा मंगल भजनों एवं भक्तिमय प्रस्तुतियों के माध्यम से महाराज का भावपूर्ण स्वागत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.