लखनऊ, जनवरी 19 -- लखनऊ। आशियाना कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति को साइबर ठगों ने पतंजलि योगपीठ में पंचकर्म कराने के नाम पर 29,950 रुपए ठग लिए। ठगों ने पीड़ित को पंचकर्म कराने के लिए व्हाटसएप पर संदेश भेजा। पीड़ित ने संदेश को सही मान कर रुपए ट्रांसफर कर दिए। जब पीड़ित से और राशि मांगी गई तो उसे ठगे जाने का एहसास हुआ। पीडि़त ने आशियाना कोतवाली पुलिस को मामले में तहरीर दी है, पुलिस मामले में पड़ताल कर रही है। मथुरा राय रुचि खंड, आशियाना में परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर 2025 को उनके व्हाटसएप नंबर पर एक संदेश आया कि पतंजलि आयुर्वेद में यदि आप पंचकर्म कराने के इच्छुक हो तो भेजे जा रहे डिटेल के खाते में 29, 950 रुपए जमा करवा दें। पीड़ित का कहना है कि धोखाधडी से अनजान होकर उसने भेजे खाते में रुपए भेज दिए गए। बाद मे...